-अखिलेश यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान का कार्यक्रम पहले से तय था ।
-बड़े पैमाने पर लोगों ने सदस्यता लेना शुरू किया है।
-यह अभियान 2 महीने तक चलेगा।
-इससे सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश होगी।
-सदस्य बनाने के साथ ही काम और नीति बनाने का मौका भी मिलेगा।
-जनता से चुनाव बाद के हालात का पता चलेगा।
-हर विधानसभा और बूथ सस्तर तक सदस्य बनाएंगे।
-पार्टी मिस कॉल और सोशल मीडिया से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएगी।
-अखिलेश ने कहा कि यूपी के बाहर भी सदस्यता अभियान चलाएंगे।
-इसका परिणाम आने वाले समय में दिखेगा।
-बातचीत में यहाँ पता चला कि बीजेपी ने जनता को धोखा देकर सत्ता हासिल की है।
-प्रत्याशियों से जानकारी मिली है कि बीजेपी ने जाति और धर्म के आधार पर नफरत फैला कर वोट हासिल किया है।
-अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत से लोग अभी भी परेशान हैं कि उन्होंने वोट समाजवादी पार्टी को दिया, लेकिन वह भाजपा को कैसे चला गया।
अखिलेश ने भी मायावती की तरह ईवीएम में गड़बड़ी का जिक्र किया। गरीब आज भी कह रहा है कि हमने वोट आपको दिया है पर हमारा वोट कहां गया? टेक्नोलॉजी से कैसे खेला जा सकता है, ये तो टेक्नोलॉजी वाले ही बता सकते हैं। हम जानना चाहते हैं कि सॉफ्टवेयर कौन बना रहा है। हम नहीं कहते हैं कि ईवीएम अच्छी है या खराब है पर हमें बैलट पर ही भरोसा है। ईवीएम मशीन है और मशीन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता है। हमें बैलट पेपर पर भरोसा है। चुनाव आयोग यह साबित करे कि ईवीएम सही है।
अखिलेश ने यूपी की योगी सरकार के कामों पर भी तंज किया। अखिलेश ने कहा कि यूपी की नई सरकार ने कुछ भी अच्छा काम नहीं किया। जितनी योजनाएं चल रहीं है वह सब समाजवादी पार्टी की ही देन हैं। योगी सरकार में पुलिसकर्मी पीटे जा रहे हैं। गरीबों की पेंशन छीनी जा रही है। रोमियों के चक्कर में कितने लोग पिट रहे हैं, अपमानित हो रहे हैं।
यूपी में हजारों बूचड़खानों के बंद होने जाने से बेरोजगार हुए हजारों लोगों के मुद्दे पर अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। अखिलेश ने कहा कि मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बूचड़खानों को चलाने की इजाजत है तो यूपी में क्यों नहीं? यहां तक की उत्तर-पूर्व के राज्यों और गोवा में तो सबकुछ जायज है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


