मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार जेलों सहित पूरे राज्य में 8 नई जेलों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह जिला जेल में जेल रेडियो का उद्घाटन करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि पश्चिमी यूपी के शामली, मुजफ्फरगर, हापुड़ और सहारनपुर में चार नई जेलों का निर्माण किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर में एक जेल के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है, जबकि शामली में भूमि की आपूर्ति की प्रक्रिया चल रही है।



















