दिनांक 30 जुलाई 2026 को महमाना हॉल, अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ में स्वर्गीय सैयद अली हैदर रिज़वी, पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ के चित्र का अनावरण समारोह सम्पन्न हुआ। मंच का संचालन शैलेन्द्र शर्मा अटल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध बार असोसिएशन एवं कार्यक्रम का संचालन ललित तिवारी के द्वारा किया गया ।
इस गरिमामय अवसर पर चित्र का अनावरण माननीय न्यायमूर्ति श्री अब्दुल मोइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, माननीय न्यायमूर्ति रजनीश कुमार, माननीय न्यायमूर्ति मनीष कुमार, माननीय न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, माननीय न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, माननीय न्यायमूर्ति राजीव सिंह, माननीय न्यायमूर्ति कमर हसन रिज़वी, माननीय न्यायमूर्ति अवधेश चौधरी सहित अनेक माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता वी.के. शाही, आई.पी. सिंह, जी.सी. वर्मा, गौरव मेहरोत्रा, आर.एस. पांडेय तथा शासकीय अधिवक्ता डॉ. वी.के. सिंह सहित असंख्य अधिवक्ता गण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सभी ने श्री एस.ए.एच. रिज़वी साहब के सौम्य व्यक्तित्व, सज्जनता, सामान्य जन के लिए न्याय की प्राप्ति हेतु उनके अथक प्रयासों तथा नवयुवक अधिवक्ताओं को दिए गए उनके मार्गदर्शन को भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र एस.एम. हैदर रिज़वी, जो उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता के रूप में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, के प्रयासों की भी सर्वत्र सराहना एवं प्रशंसा की गई।
अनावरणित चित्र अब अवध बार एसोसिएशन के अन्य महान विधिज्ञों एवं विधि पुरोधाओं के चित्रों के साथ प्रतिष्ठापित किया जाएगा, जिससे भावी पीढ़ियाँ उनके योगदान को स्मरण कर सकें।






















