उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप मामले की पीड़िता की शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग के प्रमुख डॉक्टर शलभ कुमार ने बताया है कि उनकी मौत रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुई.
डॉक्टर शलभ कुमार ने बताया, ” रात 11 बजकर 10 मिनट पर दिल का दौरा पड़ा. हमने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. ”

पीड़िता को गुरुवार को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस लखनऊ से दिल्ली लाया गया था.उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक गुरुवार को पीड़िता को ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई थी.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता जिस वक़्त रेप मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थीं तभी पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और आग लगा दी.
उन्नाव पहुंची प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिजनों से कर रही हैं मुलाकात
उन्नाव में हुई खौफनाक वारदात में जान गवाने वाली पीड़िता के परिवार का ढांढस बांधने पुहंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ।
प्रियंका जी ने योगी सरकार की असंवेदनशीलता पर उठाए सवाल जिन्होंने पीड़िता को FIR दर्ज करवाने के लिए 4 महीने तक दर दर की ठोकरे खाने मजबूर किया#UnnaoCase pic.twitter.com/Vfrl9il8KB
— Indian Youth Congress (@IYC) December 7, 2019


















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)
