
ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला सोमवार को हो जाएगा. इसके लिए पाकिस्तान और श्रीलंका में जबरदस्त जद्दोजहद जारी है. उधर, टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है, जहां उसका बांग्लादेश से खेलना तय है. भारतीय फैन यह मानकर चल रहे हैं कि विराट ब्रिगेड बांग्ला टीम को हराकर फाइनल में जरूर पहुंच जाएगी.
उधर, पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हरा देती है, तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. हलांकि इसके लिए मेजबान टीम हराना आसान नहीं होगा. लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. अगर वह इंग्लिश टीम को हराने में कामयाब रही, तो उसका फाइनल में टीम इंडिया के साथ मुकाबला पक्का हो जाएगा.
Pages: 1 2


















