नई दिल्ली, लंदन में एक ही दिन में दो मैदानों पर भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान. चैंपियंस ट्रॉफी-2017 रोमांचक दौर से गुजर रहा है.

कयासों का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी टक्कर भारत और पाकिस्तान के बीच होगी.
अगर ऐसा हुआ तो 18 जून को लंदन में दो मैदानों पर भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. दरअसल, उसी दिन दोपहर दो बजे हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल ( वर्ल्ड कप क्वालिफायर) में भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत होगी.
Pages: 1 2


















