जेट एयरवेज़ के मुताबिक, इस बच्चे का जन्म 35 हज़ार फीट की ऊंचाई पर हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

जेट एयरवेज ने इस बच्चे के लिए एक फ्री पास जारी किया है, जिसके इस्तेमाल से मुफ्त में कितनी ही यात्राएं की जा सकेंगी.
जेट एयरवेज की फ्लाइट में ये पहली बार है, जब किसी बच्चे ने उड़ान भरे जाने के दौरान जन्म लिया है.
इससे पहले अप्रैल 2017 में तुर्की एयरलाइंस के एक विमान में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था. इस बच्चे को पैदा करवाने में केबिन क्रू ने मदद की थी
Pages: 1 2















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


