हम सदन के पटल पर कल इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहेंगे, अपनी नाखुशी जाहिर करना चाहेंगे । यह सबसे अहम मामला है, जिसके कारण हम नहीं चाहते कि गतिरोध जारी रहे ।
उधर, भुवनेश्वर में विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जाधव की मां और पत्नी को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करना भारत की 50 करोड़ महिलाओं का अपमान है।
जाधव के मित्र तुलसी दास पवार ने कहा, ”पाकिस्तानी अधिकारी कांच की दीवार के पार मुलाकात से पहले कुलभूषण की पत्नी से मंगलसूत्र और चूड़ियां कैसे उतरवा सकते हैं। उन्होंने जाधव के परिवार के साथ अपमानजनक बर्ताव करने के लिए भारत से मुहतोड़ जवाब देने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पाकिस्तान के साथ कड़ाई से पेश आना चाहिए।


















