ये देश की हर मां-बहन का अपमान है
इसके बाद जाधव मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में बोलते हुए इसे देश की हर मां और बहन का अपमान करार दिया।
इससे पहले बुधवार को कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां से इस्लामाबाद में हुई मुलाकात के दौरान पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को लेकर आज यहां उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पाकिस्तान की निंदा की।
वहीं, सपा के एक नेता ने यह कह कर एक विवाद छेड़ दिया कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को आतंकी मानता है और वह उनके साथ उसी हिसाब से व्यवहार कर रहा है।


















