नई दिल्ली : महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर यानी कल ख़त्म हो रहा है लेकिन अब तक सरकार बनाने के लिए किसी एक दल या गठबंधन ने दावेदारी नहीं की है.

ऐसे में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के हालात बनते दिख रहे हैं. कल बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाक़ात की थी, लेकिन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया. इस बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को जोड़तोड़ से बचाने के लिए एक होटल में भेज दिया है.
ये भी ख़बर आ रही है कि कांग्रेस अपने विधायकों को इकट्ठा कर एक साथ रखने की तैयारी कर रही है. उधर, आज शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है और अगर ऐसा हुआ तो ये जनता का अपमान होगा.



/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)














