शैख़ ईसा क़ासिम बीमारी की हालत में बेड पर
हालिया दिनों में शैख़ ईसा क़ासिम के बिगड़ते स्वास्थ्य की अनेक रिपोर्टें सामने आयी हैं जिन्हें आले ख़लीफ़ा शासन ने घर में नज़रबंद कर रखा है।

बहरैन के चिकित्सक व राजनैतिक कार्यकर्ता इब्राहीम अलअरादी ने सोमवार को कहा था कि शैख़ ईसा क़ासिम को इंटरनल ब्लीडिंग अर्थात शरीर के भीतर रक्त स्राव हो रहा है और उन्हें ऑप्रेशन की ज़रूरत है।



















