
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को अमेरिका के नेतृत्व में फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया पर संयुक्त हमला बोला था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल असद द्वारा डौमा में कथित रासयनिक हमला करने के मद्देनजर यह कार्रवाई करने की बात कही थी। इस रासायनिक हमले में 7० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।



















