मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा जारी है. खबरों के अनुसार अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गौरतलब है कि राणा दंपत्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी. जिसके बाद शिवसैनिकों ने मातोश्री के बाहर डेरा डाल लिया था, इसके साथ ही शिवसैनिकों ने नवनीत राणा के मुंबई और अमरावती आवास एक बाहर हंगामा किया.
पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच नाराज शिवसेना कार्यकर्ता राणा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हालाँकि पहले तो राणा दंपत्ति अपने वादे पर अड़े रहे, लेकिन जब उन्हें कोई रास्ता नहीं मिला, तो वे पीछे हट गए।
राणा दंपति ने कहा कि वे फैसला वापस ले रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी कल मुंबई आ रहे थे और वे नहीं चाहते थे कि इससे कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो। हालांकि देर शाम मुंबई पुलिस सांसद नूनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार थाने ले गई.
बाद में उन्हें धारा 153ए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
सांसद नवनीत राणा और उनके पति और विधायक रवि राणा द्वारा मुख्यमंत्री अदु ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ की घोषणा के बाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।



















