सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए नई हज नीति में सब्सिडी की व्यवस्था खत्म करने को भी हरी झंडी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2022 तक धीरे-धीरे हज सबसिडी खत्म करने का आदेश दिया था। लेकिन हज सब्सिडी खत्म होने के बावजूद सरकार हज यात्रा का सस्ता विकल्प मुहैया कराने पर विचार कर रही है।
समुद्री रास्ते से जा सकते हैं हज के लिए
सरकार हज यात्रा का सस्ता विकल्प उपलब्ध करने के तहत समुद्री जहाज से यात्रा की सुविधा दे सकती है। सरकार सऊदी अरब से समुद्री रास्ते से हज यात्रियों के जाने पर बात करेगी। संभव है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से इसके लिए जरूरी टेंडर भी मंगाएगी। गौरतलब है, कि अभी तक सिर्फ हवाई यात्रा के जरिए ही हज यात्रा के लिए जाया जाता है। यह काफी महंगा सफर होता है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


