अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार नए तरीकों से मुस्लिम वोट पाने के लिए कदम उठा रही है। वहीं अहमदाबाद नगर निगम ने छह वर्षों में पहली बार मुगल बादशाह और मुस्लिम शहीद के नाम पर हाउसिंग सोसायटी का नाम रखने का ऐलान किया है।

इस निर्णय के अनुसार अहमदाबाद में मौजूदा दो आवास योजना को मुगल बादशाह दारा शिकवा और शहीद अब्दुल हमीद अपार्टमेंट का नाम दिया गया है। अहमदाबाद नगर निगम में आवास समूहों की ओर से एक मीटंग का आयोजन किया गया, जिसमें आवास योजना के समिति सदस्यों ने अहमदाबाद की 32 हाउसिंग सोसायटी के नाम की घोषणा की। उनमें से दो का नाम मुस्लिम शहीदों और मुग़ल सम्राट के नाम पर रखा गया था।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


