किसानों का दावा है कि कर्जमुक्ति ही उनकी समस्याओं का हल है. जबकि मौजूदा सरकार कर्जमुक्ति की बात स्वीकार ही नहीं कर रही. पूरे राज्य में चल रही इस हड़ताल को ‘किसान क्रांति’ का नाम दिया गया.

किसानों ने की तोड़फोड़
इस बीच हड़ताली किसानों ने कोल्हापुर से मुंबई जा रहे दूध के दो टैंकर्स को सातारा शहर के पास रोक लिया. किसानों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की.
वहीं अहमदनगर जिले में बेमियादी हड़ताल पर गए किसान हाईवे पर जमा हुए. किसानों ने बड़ी मात्रा में दूध हाईवे पर बहा दिया.
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल जारी रखेंगे. किसानों के इस विरोध के बाद राज्य में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट पैदा हो सकता है.
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


