सिर्फ तीन गेट से परिसर में होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय परिसर में अब सिर्फ गेट नम्बर एक, गेट नम्बर चार और पांच से ही प्रवेश किया जा सकेगा। बाकी के गेट बंद कर दिए गए हैं।
इसके अलावा, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव को समन्वय समिति का समन्वयक बनाया गया है। हर महीने इस समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किए जाने का फैसला लिया गया है। पास के बिना वाहनों का प्रवेश परिसर में प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाजिब कारण के बिना बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
बिना आईकार्ड नहीं आ सकेंगे छात्र
छात्रों के लिए आईकार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आईकार्ड उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को यदि वह वाहन रखते हैं तो उसकी सूचना उपलब्ध करानी होगी।


















