बगदाद: मध्य बगदाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इराक के स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हमलावरों ने शहर के तायरान चौराहे पर खुद को उड़ा लिया. तायरान चौराहा भीड़-भाड़ वाला कारोबारी केंद्र है, जहां काम की तलाश में सुबह से ही दिहाड़ी मजदूर जुट जाते हैं.



















