फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा पूर्व में किए गए हमलों जैसा ही मालूम होता है. हमले ने इराकी राजधानी में रह रहे लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि सुरक्षा बलों द्वारा बगदाद और अन्य इलाकों से आईएस आतंकियो को खदेड़े जाने के बाद इन हिस्सों में ऐसे हमले बहुत हद तक घट गए थे.















