जेनोआ, 03 दिसंबर: ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने गुरुवार को कहा कि ईरान पर 2015 में हुए परमाणु समझौते पर कभी भी फिर से बातचीत नहीं होगी।

श्री जरीफ ने मेड 2020 वर्चुअल सम्मेलन के दौरान कहा, “हम उस समझौते पर फिर से बातचीत नहीं करेंगे। सच यह है कि अमेरिका और यूरोपीय साझेदारों ने 20 और 10 वर्षों के प्रतिबंधों के साथ इस समझौते की शुरुआत की लेकिन ईरान ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था।
Iran passed a law to immediately begin enriching uranium to a level closer to weapons grade and to suspend the access of international inspectors to its nuclear facilities if sanctions are not lifted by early February https://t.co/MKec1qjffi
— New York Times World (@nytimesworld) December 3, 2020
हमने बीच में 10 से कुछ अधिक वर्षों पर सहमति व्यक्त की। यह दो साल की बातचीत का नतीजा था। इस पर कभी भी दोबारा बातचीत नहीं होगी।”
U.S. President-elect Joe Biden has said that Iran acquiring nuclear bombs would put "enormous pressure" on the countries in the region to get their own nuclear weapons. #Turkey https://t.co/TJmeVUHKFu
— Duvar English (@DuvarEnglish) December 3, 2020
उन्होंने कहा कि ईरान ने अपनी तरफ से कोई अधिक मांग नहीं की थी और हमने बीच में अपनी तरफ से 10 वर्ष या और अधिक समय के लिए भी सहमति दे दी थी। वह दो वर्षों की बातचीत का नतीजा था लेकिन कभी इस बारे में बातचीत नहीं करेंगे।


















