पारी के 18वें ओवर में उन्होंने मैकक्लेंघन के ओवर में दो छक्के सहित 20 रन बनाए तो अगले यानी 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ तीन छक्के सहित 20 रन बना डाले. इन दो ओवरों में उनके तूफानी प्रहारों ने मैच की तस्वीर बदलकर रख दी और चेन्नई ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई को जीत दिलाने के लिए केदार जाधव रिटायर होने के बाद बैटिंग के लिए वापस लौटे. अंतिम ओवर में उन्होंने मुस्तफिजुर को छक्का और चौका लगाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. उनके साथ इमरान ताहिर 2 रन बनाकर नाबाद रहे.

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच बड़ी निराशा दे गया. मैच में अधिकतर समय हावी रहने के बाद आखिरी के तीन ओवरों में मैच उसकी पकड़ से छिटक गया. मुंबई के लिए पंड्या बंधुओं क्रुणाल और हार्दिक के अलावा नए गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने भी शानदार प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


