
यूपी राज्य ललित कला अकादमी में सोमवार को 11वीं अन्तर्राष्ट्रीय फोटो व पेटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कर्बला के शहीद इमाम हुसैन की अजादारी से जुड़े कई पहलुओं को फोटो के जरिए दिखाया गया।

प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में हर धर्म से जुड़े लोग अकादमी पहुंचे। इनमें ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ माहरुख मिर्जा, नवाब मसूद अब्दुल्लाह आदि शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूल छात्राएं भी प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंची।
















