वहीं प्रदर्शनी के आयोजक एस. एन लाल ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मानवता के प्रति लोगों को जागृत करना है। इमाम हुसैन ने मानवता को बचाने के लिए अपने 71 साथियों के साथ कुर्बानी दी है। इसलिए इमाम हुसैन के नाम की प्रदर्शनी लगाकर संदेश देते हैं।
मोहर्रम प्रदर्शनी 6 सितंबर 2019 तक लगी रहेगी
अंतर्राष्ट्रीय मोहर्रम छायाचित्र व पेंटिंग प्रदर्शनी का यह 11वां वर्ष है। इस वर्ष प्रदर्शनी में हैदराबाद, दिल्ली, शाहजहांपुर, बरेली, आगरा, कानपुर, अमरोहा, अलीगढ़, बाराबंकी व लखनऊ के साथ लंदन, स्पेन, बहरीन, ढाका, व नार्वे से छायाचित्र व पेंटिंग आई है।
















