प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज के गंगापार थरवई क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के बाद सनसनी फैल गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि राज कुमार (55), पत्नी कुसुम बेटी मनीषा (25), बहू सबिता और उसकी बेटी मीनाक्षी को अज्ञात लोगों ने सोते में बड़ी बेरहमी से मार डाला । घर के सदस्यों में एक पांच साल की बच्ची है जो जीवित है | ज्ञात हो कि सबके सर पर लाठियों के निशान हैं। विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।
उन्होंने कहा कि घर के एक कमरे में भी आग लगने की सूचना मिली थी जिसे दमकल ने बुझा दिया था। पुलिस को घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली। पुलिस ने जांच के लिए सात टीमों का गठन किया है।
परिवार की बेटी और बहू के साथ दुर्व्यवहार की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
इससे पहले पिछले सप्ताह गंगापार के नवाबगंज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. वे शादीशुदा थे और उनकी तीन बेटियां थीं। बाद में पता चला कि घर के मुखिया ने पहले सभी को मारकर आत्महत्या कर ली थी।


















