लखनऊ: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मौलाना सय्यद कल्बे सादिक़ ने अदयापकों का अभिनन्दन किया और छात्रों और छात्रों से अपील की के वह अपनी गुरओं की इज़्ज़त किया करें

डॉ कल्बे सादिक़ पिछले पांच महीने से सख्त बीमार हैं और उनका इलाज गुरुगाव के मेदांता अस्पताल में जारी है.
आज अध्यापक दिवस के अवसर पर डॉ कल्बे सादिक़ ने यूनिटी कॉलेज जिसके वह संस्थापक हैं ,उस अभिनन्दन समारोह में शिरकत की जिसमें टीचरों को सम्मानित किया गया .
यह भी पढ़िये …..http://shahernama.com/aimplb-vice-president-kalbe-sadiq-admitted-in-medanta-hospital/
डॉ कल्बे सादिक़ इस समारोह में कोई घंटे तक मौजूद रहे और उन्होने वहां मौजूद टीचरों ,बच्चों और यूनिटी कॉलेज के स्टाफ से मुलाक़ात की.
इस मौके पर उनके पुत्र डॉ सय्यद कल्बे सिब्तैन नक़वी भी गणमान्य व्यक्तियोँ के साथ मौजूद थे।

















