मजलिस संपन्न होते ही इमामबाड़े से जुलूस के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस जुलूस में शहर की तमाम मातमी अंजुमन अपने अलम के साथ नौहाख्वानी व सीनाजनी करती नजर आई| ये जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़े से निकलकर नक्खास चौराहा, टूरियागंज, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा, एवरेडी चौराहा होते हुए तालकटोरा कर्बला में संपन्न हुआ।




















