
इसी बीच अमरीका से लेकर भारत तक मार्च के दौरान मौसम के बदलाव से वैज्ञानिक चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में फरवरी मध्य तक इस प्रकार की गतिविधियां थमने लगती हैं लेकिन इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह की समाप्ति तक बारिश, तेज़ हवाएं और बर्फबारी देखने को मिल रही है जिसने लोगों को हैरान कर रखा है।
snow storm
विश्व मौसम विभाग के प्रतिनिधि डा. एल. एस. राठौर का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से दुनिया भर का मौसम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों को ऐसे अप्रत्याशित बदलावों का विश्लेषण करना चाहिए।
snow storm


















