
अमेरिका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में तूफान की स्थिति के कारण स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए और हजारों फ्लाइटों को स्थगित करना पड़ा है। बर्फीले तूफान के कारण वर्जीनिया से पेंसिलवानिया तक करीब सवा लाख घरों में बिजली कट गई है। न्यूयॉर्क और पेनसिलवेनिया जैसे प्रांतों में चार से आठ इंच मोटी बर्फ की परत जम गई है। प्रशासन ने फिलहाल सडक़ों से दूर रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से अमरीका के कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की गई है।snow storm


















