घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से भाजपा पर निशाना साधा। धोखे और झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि अब सपा भाजपा के सभी झूठों का पर्दाफाश करेगी। वहीं पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव भी मंच पर रहीं।
किसानों के साथ हुआ धोखा, व्यापारी को भी नुकसान: अखिलेश यादवअखिलेश यादव आगरा एक्सप्रेस वे से मंगलवार शाम सैफई पहुंचे थे, धर्मेन्द्र यादव और अंशुल यादव बुधार सुबह आवास पर पहुंचे जिसके बाद चारो युवा नेताओं ने कई घंटे तक मंत्रणा की। पूरी वार्ता को वैसे तो गुप्त रखा गया है लेकिन जो बातें छन कर सामने आयीं उसके अनुसार मुलायम सिंह यादव कार्यसमिति में आने को राजी हो गए हैं, परिवारिक सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने फोन पर चाचा शिवपाल यादव से भी बात की है और उनके भी कार्यसमिति में पहुंचने की उम्मीद है। परिवार के लोगों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कार्यसमिति के बाद फिर से पूरी पार्टी एक हो जाएगी, इसका क्या फार्मूला होगा यह भी तय हो चुका है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


