लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक धंधा चरम पर है। शहर के पॉश इलाके गोमतीनगर में तीन महीने में मसाज पार्लर के नाम पर तीसरा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने कल रात में छापा मारकर सात लड़कियों के साथ एक युवक को मसाज पार्लर से पकड़ा।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास बीडी टावर में लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का रात पुलिस ने राजफाश कर दिया।



















