नई दिल्ली: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिली राहत के बाद केंद्र की मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं को एक और तोहफा देने जा रही है। नई हज नीति के तहत मुस्लिम महिलाएं अब बिना किसी मेहरम यानि ‘जिसके साथ खून का रिश्ता हो’, के भी हज यात्रा पर जा सकेंगी।

नई नीति के तहत मोदी सरकार हज सब्सिडी के खत्म होने के बाद गरीब मुसलमानों को हज यात्रा का सस्ता विकल्प देने पर भी विचार कर रही है। इस संबंध में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कि ‘नई नीति के तहत हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।’ बता दें, कि इसी साल सरकार ने पूर्व आइएएस अधिकारी अफजल अमानुल्ला की अध्यक्षता में नई हज नीति पर सुझाव देने के लिए समिति बनाई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


