नई दिल्ली: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का चुनाव हसन रूहानी लगातार दूसरी बार जीत गए हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्दंदी इब्राहिम रेसी को हराया है. हसन रूहानी ईरान में आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं और वह इस पद के लिए लगातार दूसरी बार चुने गए हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति हसन रूहानी ने आज आधे से अधिक मतों की गणना के बाद भारी बढ़त बना ली थी और तभी से उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी. दो करोड़ 59 लाख मतों की गणना के बाद रूहानी ने एक करोड़ 46 लाख मत से आगे चल रहे थे.
जबकि उनके कट्टरपंथी प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम रईसी को एक करोड़ एक लाख मत मिले थे. ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना शुरू हुई थी.



















