
रूहानी ने उसके एक घंटे बाद वोट डाला. इस बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5.4 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य थे. देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को हुए मतदान में चार करोड़ से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मतदान का समय पांच घंटे के लिए बढ़ा दिया गया था.
………….
गृह मंत्री अब्दुर रज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने शनिवार को प्रेस ब्रीफ़िंग में डॉक्टर हसन रूहानी की जीत का एलान किया। शुक्रवार को हुए मतदान में डॉक्टर रूहानी को 2 करोड़ 35 लाख, 49हज़ार 616 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदवी सैय्यद इब्राहीम रईसी को 1 करोड़, 57 लाख 86 हज़ार 449 वोट मिले। दोनों नेताओं को क्रमशः 57 और 38.5 फ़ीसद वोट मिले।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लेने वाले दो अन्य प्रत्याशियों मुस्तफ़ा आक़ा मीर सलीम और मुस्तफ़ा हाशेमी तबा को क्रमशः 478215 और 215450 वोट मिले।
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के साथ साथ निकाय चुनाव भी आयोजित हुए।



















