नई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का आज निधन हो गया। विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दोपहर दो बज कर 24 मिनट पर श्री सिंघल का निधन हुआ।”

वह विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक थे। अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे काफी अर्से तक आरएसएस से जुडे़ रहे। उनका जन्म आगरा में हुआ था और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आरएसएस से जुड़ गए थे।
उनके पार्थिव शरीर को आज रात आठ बजे आरकेपुरम में विहिप कार्यालय में रखा जाएगा, जहां पर भाजपा और विहिप के नेताओं समेत अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर तीन बजे निगम बोध घाट पर सिंघल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संघ परिवार की शाखा विश्व हिन्दू परिषद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सिंघल का काफी बड़ा योगदान रहा। सिंघल राम मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और बाबरी मस्जिद ध्वंस मामले के आरोपियों में भी शामिल थे।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


