भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के मुख्य मंत्री पर कटाक्ष के बाद बिहार के लोगों ने उन्हें डीएनए के सैकड़ों नमूने भेजे हैं।
पिछले महीने मोदी ने भाजपा के साथ चुनाव न लड़ने के नितीश कुमार के फ़ैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनके राजनैतिक डीएनए में कुछ गड़बड़ी है। नितीश कुमार ने कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री ने इस बात की ओर संकेत करके कि बिहारियों के डीएनए में गड़बड़ी है, इस राज्य की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है अतः राज्य के लोग मोदी को डीएनए के पचास लाख सैम्पल भेजेंगे।
नितीश कुमार की जनता दल युनाइटेड के एक कार्यकर्ता ने कहा कि साठ हज़ार लोग प्रधानमंत्री कार्यालय में डीएनए के नमूने भेज चुके हैं जबकि पटना में पार्टी कार्यालय में पंद्रह लाख नमूने पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजे गए पत्रों में बालों और नाख़ुनों के रूप में डीएनए के सैम्पल मौजूद हैं और उनके साथ ‘अपने शब्द वापस लें’ जैसे वाक्य भी लिखे हुए हैं।
नई दिल्ली में डाक विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री को प्रतिदिन एक हज़ार पत्रों पर आधारित दो से तीन बोरे भेजे जा रहे हैं। (HN)



















