सऊदी नरेश शाह सलमान ने मक्का क्रेन दुर्घटना के मामले में देश के बिन लादेन ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया है।नरेश सलमान ने देश के सबसे बड़े निर्माण ग्रुप को नया कांट्रैक्ट दिए जाने से रोक दिया है और उसे दिए जा चुक ठेकों पर पुनरविचार का आदेश जारी किया है। मंगलवार को शाही दीवान से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि बिन लादेन ग्रुप के बड़े अधिकारियों और बोर्ड के सदस्यों के देश से बाहर जाने पर उस समय तक रोक लगा दी गई है जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती।
बिन लादेन ग्रुप पर आरोप है कि उसने क्रेन की जो पोज़ीशन रखी थी वह आप्रेटिंग निर्देशों के ख़िलाफ़ थी।
ज्ञात रहे कि गत शुक्रवार को मक्के में मस्जिदुल हराम पर एक क्रेन के गिर जाने से 100 से अधिक हाजी मारे गए और 400 से अधिक घायल हो गए।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


