घायल कार्यकर्ताओं को नजदिकी सिविल और अन्य अस्पतालों में एडमिट कराया गया। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोशिएसन के बैनर के तले आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रोटेस्ट जारी है।

दो घंटे तक किया जाम
प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगाया। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने का कहना है कि ‘अगर हमारी मांगें पूरी न हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।’



















