आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन यानि मंगलवार (24 अक्टूबर) को भी राजधानी में जारी रहा। भारी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरे जीपीओ को कैद कर लिया।
मौके पर पहुंचे SDM ने इन कार्यकर्ताओं को समझाया, लेकिन वो नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आज (मंगलवार) फिर लाठीचार्ज किया।




















