बता दें कि राज्य कर्मचारी घोषित करने, वेतन वृद्धि सहित कई सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सोमवार को भी हजरतगंज चौराहे पर जमकर प्रोटेस्ट किया था। पुलिस ने महिलाओं को हटाने के लिए वाटर कैनन की बौछार भी की लेकिन महिलाएं धरना प्रदर्शन पर डटी रहीं।

पुलिस ने की लाठीचार्ज
सोमवार देर रात लाठीचार्ज और पानी की बौछार किए जाने से कई प्रदर्शनकारी चोटिल हो गए। फिर पूरी रात सड़क पर काटने के बाद मंगलवार को एक बार फिर अपनी मांगो को लेकर आवाज उठाई। इस बीच पुलिस फोर्स और वकर्स के बीच कई बार झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।



















