इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए देर रात प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इतना सब होने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का हौसला पस्त नहीं हुआ। मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के बीच कई बार की बातचीत के बाद भी हल ना निकलता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान महराजगंज की निर्मला, जौनपुर से किरण, पुष्पा और साधना, सिद्धार्थनगर से संगीता दुबे, मालती और अर्चना श्रीवास्तव, चित्रकूट से रेखा, महोबा से आसमीन सहित दर्जनों कार्यकत्रियां घायल हो गईं।




















