वाशिंगटन:अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस के लिए जाते हुए अमेरिकी नागरिकों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन इरान में कुछ देर के लिए उतरा। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्लेन में 100 लोग सवार थे, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्लेन अपने मूल गंतव्य दुबई में सुरक्षित रूप से उतरा। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि इरानी सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन को नीचे उतरने के लिए बाध्य किया।
उन्होंने कहा कि नौकरशाही के मुद्दे के कारण प्लेन के रास्ते को पुनर्निधारित करना पड़ा और इसके लिए उसे दक्षिण इरान के बंदर अब्बास में उतारा गया। यूएस डिपार्टमेंट ने मीडिया की रिपोर्ट के विपरीत कहा कि किसी भी इरानी प्लेन ने इस स्थिति में संघर्ष नहीं किया।
विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मेरी हर्फ ने कहा कि कुछ घंटे इरान में रहने के बाद प्लेन ने अपने गंतव्य स्थान के लिए फिर उड़ान पकड़ी।
वाशिंगटन और तेहरान के बीच पिछले तीन दशक से कूटनीतिक रिश्ते नहीं है। 1979 में 444 दिन की बंधक समस्या के बाद से दोनों के रिश्तों में खटास है। अभी हाल के महीनों में दोनों देश इरान की संदिग्ध परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता कर रहे हैं लेकिन संबंध अभी भी तनावपूर्ण हैं।