अगस्त महीने में भी एक मस्जिद पर हमला हुआ था, जिसमें 20 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांचकर्ता हमले की प्रकृति की जांच कर रहे हैं. इससे पहले काबुल में आत्मघाती ट्रक बॉम्बर को गिरफ़्तार किया गया था. कहा जा रहा है कि इस गिरफ़्तारी से एक बड़े हमले को टालने में मदद मिली है.

















