अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमांद ने बताया कि हमलावर पैदल चलते हुए दश्ती बर्च इलाके में स्थित इमाम जमान मस्जिद में गया और खुद को बम से उड़ा लिया।
घोर प्रांत के पुलिस प्रवक्ता इकबाल नाजमी ने कहा कि संभवतया यह हमला एक स्थानीय नेता को निशाना बनाकर किया गया था। इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।


















