उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की आगर कचहरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही 9 जून को उन्हें अध्यक्ष पद मिला था। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इतिहास में वह पहली महिला अध्यक्ष थीं।
आगरा कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान गोली कांड हुआ है। अधिवक्ता मनीष द्वारा गोली चलाने का आरोप है।
दरवेश यादव अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैम्बर में बैठी थीं। वहीं पर पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष को तीन गोली मारी दीं।
First Woman President of Uttar Pradesh Bar Council, Darvesh Yadav shot dead in Agra by a lawyerhttps://t.co/92o0KYIs8Q
— Bar & Bench (@barandbench) June 12, 2019
इसके बाद खुद को भी मनीष ने दो गोली मारी लीं। मनीष शर्मा को सिकंदरा हाइवे स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दरवेश को पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हत्या के कारणों का पता नही लग सका है।
Agra Mahila Bar Council President Darvesh Yadav murdered, as CM Yogi takes review meeting of law and order situation in state https://t.co/w7bdaFVAQu pic.twitter.com/rrcTXeMIVS
— News24 India (@news24tvchannel) June 12, 2019
मूल रूप से एटा जिले की रहने वाली दरवेश 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी थीं। पहली बार वह 2012 में सदस्य पर पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय थीं। 2004 में वकालत शुरू करने वाली दरवेश यादव ने आगरा से ही विधि स्नातक की डिग्री हासिल की थी।