वहीं अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने इस मसले पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं
का समर्थन हासिल करने का दावा किया है। MRM ने कहा है कि 10 लाख से भी ज्यादा मुस्लिमों।
खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
दावा किया गया है कि 10 लाख मुसलमानों ने तीन तलाक की प्रथा खत्म करने की अपील करते हुए इस याचिका को अपना समर्थन दिया है।


















