मुझे लगता है कि वे मुझे वापस लाकर सूली पर लटका देना चाहते हैं ताकि उन्हें ज्यादा वोट मिल सकें। ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भारतीय बैंकों की अर्जी पर गुरुवार को अपना फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि 13 बैंकों के संगठन विजय माल्या से संबंधित संपत्तियों की जांच और नियंत्रण के लिए तलाशी ले सकते हैं।
इससे भड़के विजय माल्या ने रविवार को कहा कि वह ब्रिटिश प्रवर्तन अधिकारियों का पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन उनके नाम ब्रिटेन में कोई प्रॉपर्टी नहीं है। यहां तक कि उनका परिवार जिस आलीशान मकान में रह रहा है, वह भी उनके नाम नहीं है।



















