अली हसनैन आब्दी फ़ैज़
इस समय पूरी दुनिया लोग शाकाहार और मांसाहार पर बहस कर रहे हैं अभी विगत दिनों में कोविड-19 संक्रमण की इस महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी।
ऐसा कहा जाता है कि मांसाहारी के कारण इस वायरस की उत्पति हुई थी। हालांकि इसके बारे में कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। आज आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे है जो नरभक्षी है। रूस में पुलिस ने इस जोड़े को गिरफ्तर किया है।
रूस में एक ‘नरभक्षी’ दम्पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस परिवार ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 18 साल के अंदर करीब 30 लोगों को मारकर खाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आठ लोगों के अंगों को बरामद किया है और तलाश जारी है।
दक्षिण रूस के क्रास्नोडार के रहने वाले 35 साल के दिमित्री बाकेशेव ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने यह साल 1999 से अब तक तीस लोगों को मार दिया। बाकेशेव के साथ उसकी पेशे से नर्स 42 वर्षीय पत्नी नतालिया को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि यह पति-पत्नी पिछले 30 साल से इंसानों को मारकर खा रहे है। बताया जा रहा है कि अब दोनों ने करीब 30 लोगों को मौत के घाट उतार चुके है।
इंसानी मीट का अचार बरामद। पुलिस ने इस कपल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस का दावा किया है कि ये दोनों इंसान को मारकर खाते थे।
आपको यह जानकर हैरानी होग कि यह कपल इंसानी मीट का आचार तक बनाकर रखे थे। दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। नरभक्षी कपल के घर से पुलिस ने आठ लोगों के शरीर के अंग भी बरामद किए हैं।
दक्षिण रूस के क्रास्नोडार के रहने वाले 35 साल के दिमित्री बाकेशेव ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने यह साल 1999 से अब तक तीस लोगों को मार दिया। बाकेशेव के साथ उसकी पेशे से नर्स 42 वर्षीय पत्नी नतालिया को भी गिरफ्तार किया है।
इन नरभक्षी ओं की विवेचना करने वाले विवेचक को भयानक और चौकाने वाले तथ्य मिले हैं। रशियन इंवेस्टिगेशन कमेटी के हवाले से लिखा गया है कि बाकेशेव और उसकी पत्नी इंसानी अंगों को फ्रीज और तहखाने में स्टोर करके रखते थे। वे लोग इंसानी गोश्त का अचार बनाकर रखते थे। इसके अलावा पुलिस को 19 इंसानों की खाल भी बरामद की है।
रिपोर्ट के हवाले से आरोपी युवक और उसकी पत्नी मिलिट्री एकेडमी में काम करते थे। क्रास्नोडार में एक मोबाइल फोन मिला था, जिसमें इंसानी अंगों के साथ एक युवक की तस्वीर थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अभी उन लोगों की तस्वीरों की जांच कर रही है, जो मोबाइल में मिली हैं।
इन तस्वीरों यह युवक उनके अंगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहा है। एक तस्वीर में वह एक महिला की खोपड़ी और सिर के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहा है। ज्ञात रहे कि भारत में भी ऐसी ही एक
मालिक नौकरों की 1 जोड़ी थी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं निठारी कांड के दो नरभक्षियों मनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली की… जिन्होंने ऐसी ही हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया था और कई बच्चों और लड़कियों का अपहरण कर कर उनके मांस का सेवन करते थे और दुराचार भी 29 दिसंबर 2006 को दिल्ली से सटे नौएडा में पंढेर के घर के पीछे के नाले से पुलिस ने 19 कंकाल बरामद किए थे. इन 19 में से 176 मामलों पर पंढेर और कोली के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की गई थी.