स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कार बम का धमाका दैरुज़्ज़ूर शहर के विस्थापित होने वालों की आबादी में हुआ। वहाबी दाइश गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है।
सीरियाई सेना ने 2 नवंबर 2017 को स्ट्रैटिजिक दृष्टि से अहम शहर दैरुज़्ज़ूर को दाइश के अतिग्रहण से आज़ाद कराया।
इसी तरह आतंकवादियों ने, जिन क्षेत्रों में तनाव कम करने पर सहमति हुयी है, उसका उल्लघन करते हुए, शुक्रवार की रात राजधानी दमिश्क़ के पूर्वी इलाक़े ज़बलतानी में सब्ज़ी मंडी पर मार्टर गोला मारा जिसमें 3 आम नागरिक हताहत और 7 अन्य घायल हुए।
Pages: 1 2



















