आपने शायद ही सोचा होगा कि आपका लैपटॉप चुपके से आपकी जासूसी कर रहा है। यदि आपके पास भी एचपी का लैपटॉप है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपका बैंक अकाउंट डिटेल, पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट, लैपटॉप में सेव आपका पर्सनल डाटा सबकुछ खतरे में है।
HP Laptop
दरअसल स्विटजरलैंड की एक साइबर सिक्योरिटी फर्म मोडजिरो एजी modzero AG की उस रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है जिसमें दावा किया गया है कि एचपी लैपटॉप का ऑडियो ड्राइवर यूजर्स के पासवर्ड और सभी डाटा को उसके बिना परमिशन सेव कर रहा है। इन डाटा का इस्तेमाल कोई भी थर्ड पार्टी ऐप कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक एचपी लैपटॉप में keylogger एचपी के ऑडियो ड्राइवर में है। जो कि यूजर्स की प्रत्येक एक्टिविटी को लैपटॉप के एक फोल्डर में सेव करता है। इस फोल्डर का नाम C:\Users\Public\MicTray.log. है। keylogger Conexant HD ऑडियो ड्राइव के 1.0.0.46. वर्जन में पाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि keylogger को ऑडियो चिप बनाने वाली कंपनी Conexant ने तैयार किया है। वहीं टेक ब्लॉगर और सिक्योरिटी रिसर्चर इंद्रजीत भूयन ने कहा है कि इस keylogger को डिटेक्ट करना बेहद ही मुश्किल हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी यूजर्स चाहें तो अपने डाटा और फाइल को डिलीट या एडिट कर सकते हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


