200 बच्चों को शिक्षा देने तथा मानवीय सहायता की दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेने के कारण मुहम्मद अलजुन्दी को वर्ष 2017 के बच्चों के शांति शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार हेग शहर में एक भव्य समारोह में किड्स राइट्स संस्था की ओर से दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2005 से उन किशोरों और किशोरियों को हर साल दिया जा रहा है जिन्होंने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कोई उल्लेखनीय योगदान किया हो। यह पुरस्कार वर्ष 2013 में पाकिस्तान की मलाला युसुफ़ज़ई को दिया गया था जबकि वर्ष 2014 में उन्हें नोबल पुरस्कार दिया गया।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













